फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: अपराधा शाखा टीम ने पकड़े कार सवार दो तस्कर, 2.700 किलोग्राम चरस बरामद

Mon, 16 Jan 2023 12:18 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)

सार

करीब 20 दिन में पुलिस ने चरस की दूसरी बड़ी खेप बरामद की है। रानीला-अचीना रोड से पहले स्पेशल स्टाफ ने रावलधी निवासी एक युवक के घर से करीब दस किलोग्राम चरस बरामद की थी।
विज्ञापन
दो नशा तस्कर गिरफ्तार - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चरखी दादरी पुलिस की अपराध शाखा टीम ने दो युवकों को नशीले पदार्थ की तस्करी करते हुए पकड़ा है। उनके पास 2.700 किलोग्राम चरस बरामद हुई है। युवकों की पहचान बास निवासी कृष्ण और कैलाश के रूप में हुई है। उनके खिलाफ बौंदकलां थाने में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और पुलिस ने उनकी ऑल्टो भी अपने कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन


एएसआई मंजीत ने बताया कि रविवार को उनकी टीम नशा तस्करी की रोकथाम के लिए अचीना बस अड्डे पर मौजूद थी। उसी दौरान सूचना मिली कि गांव बास निवासी कृष्ण और कैलाश नशा तस्करी का काम करते हैं। इस समय दोनों ऑल्टो गाड़ी में नशीला पदार्थ लेकर रानीला की ओर जा रहे हैं। इस पर संज्ञान लेते हुए अपराध शाखा टीम ने पिलाना से रानीला रोड पर नाकाबंदी की। कुछ ही देर में एक ऑल्टो कार आई तो उसमें सवार दो युवकों से पूछताछ की गई। उन्होंने अपनी पहचान कृष्ण और कैलाश गांव बास के रूप में बताई।

ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में ली तलाशी
कृष्ण और कैलाश की कार में चरस होने का अंदेशा होने के चलते पुलिस ने कृषि विभाग के एडीओ सुशील कुमार को मौके पर बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट बुलाया। उनकी मौजूदगी में कार की तलाशी ली गई तो गाड़ी की एक सीट के नीचे पॉलिथीन बरामद हुई। इसमें चरस मिली। इलेक्ट्रोनिक कांटे पर उसका वजन 2.700 किलोग्राम मिला। 
विज्ञापन


दूसरी खेप हुई बरामद
करीब 20 दिन में पुलिस ने चरस की दूसरी बड़ी खेप बरामद की है। रानीला-अचीना रोड से पहले स्पेशल स्टाफ ने रावलधी निवासी एक युवक के घर से करीब दस किलोग्राम चरस बरामद की थी। दो खेप में पकड़ी गई चरस की कीमत करीब 15 लाख रुपये है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें