फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायतों के लिए 10 करोड़ की ग्रांट जारी : सोमबीर सांगवान

विज्ञापन
फोटो -15 विधायक सोमबीर सांगवान। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांवों में विकास कार्य करवाने के लिए पीआरआई स्कीम के तहत दस करोड़ की राशि जारी की गई है। यह जानकारी विधायक सोमबीर सांगवान ने दी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दादरी विधानसभा के तहत आने वाले समस्त गांवों में विकास की गति को सुनिश्चित करने के लिए अब उनके प्रयास रंग लाने लगे हैं। पिछले लंबे समय से प्रदेश सरकार के समक्ष उठाई जाने वाली मांग को अब धरातल पर लागू किया जाएगा। इसके लिए विधायक ने विशेष तौर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार जताया है। विधायक सोमबीर सांगवान ने कहा कि जल्द ही प्रशासन के मार्गदर्शन में अब गांवों में विकास कार्यों को गति मिलनी आरंभ हो जाएगी। उनका हलके के गांवों में अधिक से अधिक शहरी तर्ज पर सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें