फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: विकास पड्डुआ फायरिंग मामले का पांचवां आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो 37 पुलिस गिरफ्त में विकास पड्डुआ पर फायरिंग करने का पांचवां आरोपी। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। भिवानी के हालुवास निवासी एक युवक को सीआईए ने बरसाना अड्डे से अवैध हथियार सहित काबू किया है। उसके पास से दो देसी पिस्तौल व दो कारतूस बरामद हुए। युवक की पहचान अनूप उर्फ देवा के रूप में हुई है और उसके खिलाफ सदर थाने में सशस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। अहम बात ये है कि वो बाढड़ा पंचायत समिति की सदस्य राधा के पति विकास उर्फ पड्डुआ पर की गई फायरिंग में भी शामिल था। इस मामले में पांचवीं गिरफ्तारी है।
विज्ञापन

हेड कांस्टेबल रणबीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को उनकी टीम अपराध की रोकथाम के लिए गांव खेड़ी बूरा अड्डे पर मौजूद थी। उसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि गांव हालुवास निवासी अनूप उर्फ देवा अपने पास अवैध हथियार रखता है। पुलिस ने सूचना के आधार पर दबिश दी और संदिग्ध परिस्थितियों में खड़े युवक से पूछताछ की तो उसने अपना नाम अनूप उर्फ देवा और गांव हालुवास बताया। पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसकी पैंट की दोनों जेब से दो 315 बोर की देसी पिस्तौल और दो कारतूस बरामद हुए। पुलिस के लाइसेंस मांगने पर वह नहीं दिखा पाया। इसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसे सदर थाना ले आई। वहां उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें