फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: कविता पाठ में प्रीति तो निबंध में किरण बनी विजेता

विज्ञापन
फोटो 08 झोझू कलां महिला महाविद्यालय में आयोजित स्पर्धाओं की विजेता प्रतिभागी शिक्षकों के साथ। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
झोझू कलां। महिला महाविद्यालय में मंगलवार को विश्व हिंदी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. मंजू सांगवान ने छात्राओं को हिंदी भाषा का महत्व को बताया। उन्होंने कहा कि आज हिंदी विश्व में सबसे अधिक बोले जाने वाली भाषाओं में तीसरे स्थान पर है। फिजी देश में तो इसे दूसरी भाषा की मान्यता दी जा चुकी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज हिंदी सिंगापुर, मारीशस, टोबैगो, त्रिनिदाद, मलेशिया, रूस, जापान जैसे देशों में खूब प्रयोग होती है। इस अवसर पर महाविद्यालय प्रांगण में अलग-अलग तीन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कविता पाठ प्रतियोगिता में प्रीति ने प्रथम, उषा ने द्वितीय व किरण ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में किरण ने प्रथम, सरिता ने द्वितीय व सपना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में प्रीति ने प्रथम, प्रीति शर्मा ने द्वितीय व सरजीत कौर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर हिंदी विस्तार व्याख्यान का आयोजन भी किया गया।
विस्तार व्याख्यान प्रवक्ता डॉ. ऋषिपाल शर्मा ने कहा कि आज के युग में हिंदी भाषा ने वैश्विक स्तर पर अपना परचम लहराया है, इसीलिए हमें हिंदी भाषा को अपने दैनिक जीवन में भी महत्व देना चाहिए। कार्यक्रम में डॉ. अनूप सांगवान, प्रबंधन समिति के अध्यक्ष धर्मबीर सांगवान, डॉ. सुमित्रा, डॉ. शर्मिला, डॉ. रीना, डॉ. पूनम, डॉ. सुदेश, डॉ. वंदना बैनीवाल, रसना सांगवान, डॉ. पूनम व सोनू सहरावत आदि शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें