फोटो: 33 फुटबॉल मैच के दौरान बॉल को अपने कब्जे में लेने का प्रयास करते दोनों टीमों के खिलाड़ी।
- फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। लोहारू रोड स्थित दादरी फुटबॉल एकेडमी में तीन दिवसीय गोल्डन बेबी फुटबाल लीग के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। सुबह से शाम तक अंडर-12 व 14 आयुवर्ग में छह मैच खेले गए। प्रतियोगिता का समापन बुधवार को होगा।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन अंडर-14 आयुवर्ग का पहला मैच दादरी फुटबॉल एकेडमी ब्ल्यू और दादरी फुटबॉल एकेडमी येलो के बीच खेला गया। यह मुकाबला संघर्षपूर्ण रहा और दोनों टीमों के खिलाड़ी एक भी गोल नहीं दाग पाए।
दूसरा मुकाबला दादरी फुटबॉल एकेडमी रेड और येलो के बीच हुआ। इसमें टीम रेड ने एक गोल से जीत दर्ज की और यह गोल खिलाड़ी अमित ने किया। लीग का तीसरा मुकाबला दादरी फुटबॉल एकेडमी व्हाइट टीम ने अपने नाम किया और इस मुकाबले में खिलाड़ी जतिन व देव ने एक-एक और आशीष ने दो गोल दागे।
वहीं, अंडर-12 आयुवर्ग में पहला मैच दादरी फुटबॉल एकेडमी ब्ल्यू और चरखी फुटबॉल एकेडमी के बीच खेला गया। इस मैच में ब्ल्यू टीम के खिलाड़ी अर्पित ने एक गोल कर अपनी टीम विजेता बनाया। दूसरा लीग मुकाबला चरखी नर्सरी और दादरी फुटबॉल एकेडमी व्हाइट के बीच खेला गया और इस मुकाबले में दादरी फुटबॉल एकेडमी व्हाइट टीम ने अपनी प्रतिद्वंद्वी को 2 -0 से मात दी। टीम के खिलाड़ी अमन और लोकेश ने एक-एक गोल किए। वहीं, तीसरा मुकाबले में दादरी फुटबॉल एकेडमी ब्ल्यू टीम के खिलाड़ियों ने दो गोल कर अपनी टीम को विजेता बनाया।