फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 2581 युवाओं ने किया पंजीकरण, 380 को मिला रोजगार

विज्ञापन
फोटो 42 कलाली-बलाली आईटीआई में आयोजित रोजगार मेला का अवलोकन करतीं बाढ़डा विधायक नैना सिंह चौटाला? - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
झोझू कलां। विधायक नैना चौटाला के प्रयास से मंगलवार को कलाली-बलाली स्थित आईटीआई में रोजगार मेला लगाया गया। इस मेले के लिए 2581 युवाओं ने पंजीकरण करवाया। 19 कंपनियों के प्रतिनिधियों ने 380 युवाओं का साक्षात्कार प्रक्रिया से चयन किया। इन्हें मौके पर ही ज्वाइनिंग लेटर भी दिए गए।
विज्ञापन

रोजगार मेला का शुभारंभ करने पहुंचीं बाढड़ा विधायक नैना सिंह चौटाला ने प्रत्येक कंपनी के बूथ पर जाकर स्वयं व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और कंपनी प्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि बाढ़डा क्षेत्र के युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार देने का काम करें। नैना चौटाला ने कहा कि जजपा प्रमुख डॉ. अजय सिंह चौटाला के दिखाए रास्ते पर चलते हुए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने प्रदेश के युवाओं को प्राइवेट नौकरियों में 75 प्रतिशत आरक्षण दिलाने का काम किया। डॉ. अजय सिंह चौटाला के निर्देश पर ही गांव कलाली-बलाली में यह रोजगार मेला लगाया गया है।
रोजगार मेले में भाग लेने वाली कंपनियों के प्रतिनिधियों ने विधायक नैना सिंह चौटाला को भरोसा दिलाया कि रोजगार मेले में रजिस्ट्रेशन कराने वाले युवाओं द्वारा जमा कराए गए योग्यता संबंधी कागजों की जांच करके अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। इसकी सूची जल्द ही जारी भी कर दी जाएगी।
विज्ञापन

ये रहे मौजूद
इस अवसर पर राजेंद्र लितानी, नरेश द्वारका, राजेश सांगवान, लक्ष्मी बलोदा, श्रम विभाग के अतिरिक्त निदेशक अशोक नैन, पह्लाद गोदारा, एएस देसवाल, विश्वप्रीत हुड्डा, ओमधारा श्योराण, ऋषिपाल उमरवास, रविंद्र सांगवान चरखी, सूरज बैनीवाल, सज्जन बलाली, भूप मांढ़ी, शकुंतला, ममता यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें