फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: दिनभर खिली धूप, पार्क और बाजार में बढ़ी चहल-पहल

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। क्षेत्र में बुधवार को दिनभर धूप खिली। मौसम शुष्क और साफ बना रहा, जिससे बाजारों और पार्क में चहल-पहल नजर आई। धूप खिलने पर लोगों को ठंड से काफी राहत भी मिली। दिन का अधिकतम तापमान 19.2 व न्यूनतम 4.3 डिग्री दर्ज किया गया। मंगलवार के मुकाबले अधिकतम तापमान 7 डिग्री बढ़ा है जबकि न्यूनतम तापमान में 0.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

बुधवार सुबह से ही मौसम साफ बना रहा। सुबह पश्चिमी ठंडी हवा चली और बाद में धूप खिलने पर हवा का प्रकोप खत्म हो गया। लोगों ने धूप का लुत्फ उठाया। इससे पहले पिछले तीन चार दिनों कोहरा की वजह से ठंड का प्रकोप बना हुआ था। धूप खिलने पर फसल व अन्य सभी प्रकार की श्रेणियों के पौधों को फायदा पहुंचा है। कृषि वैज्ञानिकों के अनुुसार धूप खिलने व हवा चलने से पौधों की वृद्धि एवं विकास निरंतर होता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें