फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: जून तक दादरी डिपो के बेड़े में शामिल होंगी 21 नई बसें

विज्ञापन
फोटो 28 विधानसभा शीतकालीन सत्र के दौरान में उपस्थित विधायक नैना चौटाला। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी डिपो जिले में चली आ रही बसों की कमी जल्द दूर होगी। आगामी जून माह तक दादरी डिपो के बेड़े में 21 नई बसें शामिल होंगी। यह जानकारी प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने विधायक नैना सिंह चौटाला द्वारा हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र में दादरी जिले में बसों की कमी पर पूछे गए सवाल के जवाब में दी। बाढड़ा विधायक ने सत्र में जिले में चली आ रही बसों की कमी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया।
विज्ञापन

विधायक नैना चौटाला ने कहा कि दादरी जिले में बसों की भारी कमी है। इस कारण ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को आने-जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। नैना चौटाला ने कहा कि बसों की कमी के कारण छात्राओं को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। अपने शिक्षण संस्थान तक पहुंचने के लिए उन्हें घंटों बसों का इंतजार करना पड़ता है। जिस कारण बहुत सी छात्राएं अपनी पढ़ाई भी बीच में छोड़ने को मजबूर हैं। विधायक नैना सिंह चौटाला द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने उन्हें आश्वस्त किया कि जून माह तक दादरी जिले में व्याप्त बसों की कमी को दूर कर दिया जाएगा।
वहीं, विधायक नैना चौटाला ने जर्जर पड़े उप स्वास्थ्य केंद्र भवनों का मुद्दा भी उठाया। इसके जबाव में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र के गांव जीतपुरा, मकडाना, मोड़ी, चंदेनी, चांदरोड, घसौला, कलियाणा व लाड़ सहित जिले के खस्ताहाल 25 उप स्वास्थ्य केंद्रों के पुनर्निर्माण की प्रक्रिया विभाग ने शुरू कर दी गई है। लोक निर्माण विभाग की ओर से इनका निर्माण कराया जाएगा। जल्द ही ड्राइंग तैयार होने के बाद सभी जीर्ण-शीर्ण स्वास्थ्य केंद्रों का पुनर्निर्माण करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें