फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: दादरी जिला परिषद को आज मिलेगा पहला प्रधान और उप-प्रधान

विज्ञापन
फोटो 14 पंचायत विभाग कार्यालय जहां आज दादरी पंचायत समिति प्रधान व उप-प्रधान का चुनाव होगा। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिला परिषद व पंचायत समितियों के प्रधान और उपप्रधान का चुनाव आज करवाया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। चुनाव ईवीएम के माध्यम से करवाया जाएगा और इससे दादरी जिला परिषद को पहला प्रधान और उप-प्रधान मिलेगा।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त प्रीति के मार्गदर्शन में पंचायती राज संस्थाओं के पदाधिकारियों के चुनाव करवाए जाएंगे। यह चुनाव नाम लिखी पर्चियों की बजाय ईवीएम से होंगे। जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी अजीत सिंह ने बताया कि आज लघु सचिवालय के सभागार में जिला परिषद के प्रधान और उपप्रधान पद के लिए चुनाव होगा। जिला परिषद में 11 पार्षद हैं और प्रधान पद सामान्य पुरुष वर्ग के लिए निर्धारित किया गया है। दादरी के अतिरिक्त उपायुक्त अनुराग ढालिया की देखरेख में यह चुनाव करवाया जाएगा। इस दौरान पुलिस सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहेंगे और किसी भी आम आदमी को अंदर प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।
जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी ने बताया कि शनिवार 24 दिसंबर को दादरी पंचायत समिति के चेयरमैन एवं वाइस चेयरमैन के पद के लिए भी चुनाव होगा। इसके बाद 25 दिसंबर को सुबह दस बजे बाढड़ा पंचायत समिति, 26 दिसंबर को झोझू पंचायत समिति व 28 दिसंबर बुधवार को बौंद पंचायत समिति के चेयरमैन व वाइस चेयरमैन का चुनाव करवाया जाएगा। उपायुक्त की ओर से एडीसी को जिला परिषद, नगराधीश नरेंद्र कुमार को झोझू ब्लॉक, एसडीएम नवीन कुमार को दादरी खंड पंचायत समिति, कृषि उपनिदेशक डॉ. बलवंत सहारण को बौंद पंचायत समिति व एसडीएम डॉ. विरेंद्र सिंह को बाढड़ा पंचायत समिति का चुनाव कराने की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

दादरी ब्लॉक समिति में प्रधान पद एससी महिला के लिए आरक्षित
अजीत सिंह ने बताया कि दादरी ब्लॉक में प्रधान पद एसएसी महिला के लिए आरक्षित है। अन्य तीनों पंचायत समितियों में यह पद महिला वर्ग के लिए आरक्षित है। वाइस चेयरमैन का पद किसी वर्ग के लिए आरक्षित नहीं है। दादरी जिला परिषद में 11 जिला पार्षद तथा चारों ब्लॉक में 88 पंचायत समिति सदस्य चुने गए हैं। चुनाव के लिए दादरी पंचायत समिति सदस्य और जिला पार्षदों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें