फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने 5 भवन निर्माण सामग्री संचालकों को बिना बिल के खरीदा माल बेचते पकड़ा

Wed, 18 Jan 2023 11:38 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)

सार

करीब 12 घंटे की मैराथन जांच के बाद बिल्डिंग मैटिरियल पकड़ा गया। स्पलायर्स की चालाकी से 3491 मीट्रिक टन डस्ट, रेली, रोड़ी और बजरी का अवैध स्टॉक मिला है। संयुक्त टीम ने 4 ओवरलोड  वाहन भी पकड़े हैं। 
विज्ञापन
कार्रवाई करती टीम। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चरखी दादरी जिले में बिल्डिंग मैटिरियल सप्लायर्स बिना बिल के खरीदा गया माल ग्राहकों को बेचकर सरकारी राजस्व की चोरी कर रहे हैं। इसकी बानगी मंगलवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की अगुवाई में 12 घंटे तक चली कार्रवाई के दौरान देखने को मिली। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने दादरी शहर के अलावा बधवाना, आदमपुर और झोझू कलां में स्पलायर्स को ऐसा करते पकड़ा है।

विज्ञापन


उनके पास 3491 मीट्रिक टन डस्ट, रेती, रोड़ी और बजरी का अवैध स्टॉक पाया गया। इसके अलावा मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने चार ओवरलोड वाहनों पर भी कार्रवाई की। दरअसल, मुख्यमंत्री उड़नदस्ते को गुप्त सूचना मिली थी कि दादरी जिले में बिना बिल के खरीदी गई भवन निर्माण सामग्री बेची जा रही है।

इस आधार पर मंगलवार दोपहर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता दादरी पहुंचा। यहां से गुप्तचर विभाग टीम के अलावा खनन विभाग दादरी के निरीक्षक कोमल कुमार को साथ लेकर पहले दादरी शहर में भवन निर्माण सामग्री बेचने वालों के स्टॉक की जांच की गई।
विज्ञापन


सबसे पहले टीम झज्जर घाटी स्थित विश्वकर्मा धर्मकांटा पर पहुंची। यहां टीम ने स्टॉक किए गए खनिज पदार्थ का निरीक्षण किया। इस दौरान यहां 160 एमटी डस्ट, 580 एमटी रेती व 456 एमटी रोडी पाई गई। मौका पर स्टॉक मालिक से लाइसेंस और बिल मांगा गया तो वह प्रस्तुत नहीं कर सका।

इसके बाद टीम आरके बिल्डिंग मैटिरियल स्टोर पर पहुंची। यहां 401 एमटी डस्ट, 869 एमटी रेती व 418 एमटी रोडी पाई गई। स्टॉक संचालक से पूछताछ करने पर उसके पास कोई बिल व लाइसेंस नहीं मिला। वहीं, ओवरलोड वाहनों पर 4.78 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें