फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri: 7 माह से 42 कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन, फीकी न बीत जाए दिवाली, HKRN के तहत कर रहे हैं काम

Mon, 28 Oct 2024 10:13 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)

सार

महेंद्रगढ़ कैनाल डिविजन में तैनात कर्मचारियों ने सोमवार को सिंचाई विभाग कार्यालय के बाहर धरना देकर रोष जताया है। 
विज्ञापन
रोष प्रकट करते कर्मचारी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के चरखी दादरी में एचकेआरएन के तहत सिंचाई विभाग की महेंद्रगढ़ डिविजन में तैनात 42 कर्मचारियों को सात माह से वेतन नहीं मिला है। इसके चलते उनके परिवार की दिवाली फीकी बीतेगी। इससे खफा कर्मचारियों ने सोमवार को कार्यालय परिसर के बाहर धरना देकर रोष जताया।

विज्ञापन


कर्मचारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि मंगलवार तक वेतन न मिलने पर वे और कड़ा कदम उठाने की रणनीति तैयार कर सकते हैं। दिवाली पर्व पर भी वेतन नहीं मिलने से नाराज कर्मचारियों ने धरना देकर विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार ने दिवाली पर सभी कर्मचारियों को 30 अक्तूबर तक वेतन देने की घोषणा की थी जबकि उनके डिविजन के कर्मचारियों को अब तक वेतन नहीं मिला है। कई बार अधिकारियों के समक्ष वेतन दिलाने के लिए गुहार लगाई, लेकिन, सभी प्रयास विफल रहे। सोमवार को धरनास्थल पर उपप्रधान अनिल कुमार, सचिव शमशेर सिंह, ललित, तुषार, विष्णु व मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें