फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: जिलास्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में चरखी चैंपियन की टीम बनी विजेता

Sun, 22 Jun 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विजेता फुटबाल टीम कोच व मुख्य अतिथि के साथ। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी फुटबॉल एकेडमी में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता के अंतिम दिन रोमाचंक मैच खेले गए। शहीद भगत सिंह चौक, एमसी कॉलोनी निकट स्थित एकेडमी में बतौर मुख्य अतिथि अमित सांगवान, अजय सांगवान, समाज सेवी विरेंद्र व कमल ने शिरकत की।
विज्ञापन

कोच विकास सांगवान ने बताया कि आयु वर्ग अंडर 10 में खिताबी मुकाबला स्ट्राइकर फुटबाल क्लब व चरखी चैँपियन की टीम के बीच खेला गया। बेहतरीन खेल के बदौलत चरखी चैंपियन की टीम 1-0 से विजेता बनी। मैन ऑफ द मैच अमन रहा।
इसी प्रकार अंडर 12 आयु वर्ग में स्ट्राइकर फुटबाल क्लब व चरखी चैंपियन के बीच मुकाबला खेला गया। चरखी चैंपियन के खिलाड़ियों ने 4-2 के स्कोर से मैच अपने नाम कर लिया। मैन ऑफ द मैच ईशान रहा।
विज्ञापन


इसी प्रकार आयु वर्ग अंडर- 14 में चरखी फुटबाल क्लब व चरखी चैंपियन के बीच खेला गया मैच बराबर रहा। इनका अंतिम स्कोर 1-1 रहा। इसके बाद पेनल्टी शूट आउट में चरखी चैंपियन ने 3-2 के स्कोर से जीत हासिल की। इसमें मैन ऑफ द मैच कार्तिक रहा।

कोच विकास सांगवान ने बताया कि सभी मुकाबलों के आधार पर अंडर 14 आयु वर्ग में टाॅप स्कोरर कार्तिक, बेस्ट मिड फिल्डर सक्षम, बेस्ट डिफेंडर समीर, बेस्ट गोलकीपर कार्तिक को चुना गया। अंडर 12 आयुवर्ग में टाॅप स्कोरर भविष्य, बेस्ट मिड फिल्डर परमवीर, बेस्ट डिफेंडर देव, बेस्ट गोलकीपर मनिल को चुना गया। विजेताओं व उप विजेताओं के बीच पुरस्कारों का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें