फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: चेयरमैन ने किया गोदामों का निरीक्षण रिकॉर्ड के रख-रखाव में मिलीं खामियां

Sun, 28 Jun 2026 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
अनाज भंडारण केंद्रों का निरीक्षण करते हुए चेयरमैन रामकिशन शर्मा। - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। हरियाणा राज्य भंडारण निगम के चेयरमैन रामकिशन शर्मा एडवोकेट ने शुक्रवार को दादरी और भिवानी जिले के राज्य भंडारण निगम के गोदामों एवं कार्यालयों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं, साफ-सफाई और अभिलेखों की गहन समीक्षा की।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया और जहां भी कमियां और ड्यूटी में लापरवाही पाई गई। वहां संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। कुछ स्थानों पर सुरक्षाकर्मी निर्धारित वर्दी के बिना ड्यूटी करते पाए गए। वहीं कार्यालयों एवं गोदामों में रिकॉर्ड संधारण, साफ-सफाई और कार्य व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

भिवानी स्थित गोदाम के निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, रिकॉर्ड व दस्तावेजों के रख-रखाव में कमियां सामने आईं। इस पर चेयरमैन ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधारात्मक कदम उठाने, गोदाम परिसर की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने, रिकॉर्ड को अद्यतन रखने और सभी निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि गोदामों में सुरक्षित रखे गए अनाज की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए समय-समय पर आवश्यक दवाइयों का छिड़काव किया जाए और नियमित निगरानी रखी जाए ताकि किसानों एवं व्यापारियों के हित पूरी तरह सुरक्षित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें