फोटो 35
सीवर डिस्पोजल का जायजा लेते परिषद चेयरमैन बक्शीराम सैनी। स्रोत : स्वयं
चरखी दादरी। नगर परिषद चेयरमैन बक्शीराम सैनी ने सीवर डिस्पोजल का जायजा लिया। सैनी ने कहा कि जनस्वास्थ्य विभाग डिस्पोजल टैंकों का निर्माण करवा रहा है। कुछ काम बाकी है, उसे कम से कम वक्त में पूरा करवाने का प्रयास किया जा रहा है। सैनी व पार्षद विनोद ने तिकोना पार्क के निकट बन रहे डिस्पोजल निर्माण कार्य का जायजा लिया। चेयरमैन ने कहा कि जल्द ही इसका निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। संवाद