लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में शिकायतें सुनते एसडीएम आशीष सांगवान और नगराधीश जितेंद्र। स्रोत : जनसंपर्क विभाग
दादरी लघु सचिवालय में मंगलवार को आयोजित किया गया जिला स्तरीय समाधान शिविर, विभिन्न विभागों के अधिकारी रहे मौजूद
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। दादरी लघु सचिवालय सभागार में मंगलवार को समाधान शिविर आयोजित किया गया। इसमें एसडीएम आशीष सांगवान और नगराधीश जितेंद्र ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को निपटान संबंधी दिशा-निर्देश दिए।
एसडीएम ने कहा कि समाधान शिविर में आने वाली प्रत्येक शिकायत का गंभीरता से यथाशीघ्र निपटारा करें। समाधान शिविर में आने वाले नागरिकों को विभागों की कल्याणकारी योजनाओं का पात्रता अनुसार लाभ दिया जाए।
बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशों के अनुसार जिले में प्रत्येक कार्य दिवस पर सुबह 10 से 12 बजे तक समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी समाधान शिविर में प्राप्त होने वाली हर शिकायत का नियमानुसार निदान सुनिश्चित करें। अधिकारी समाधान शिविर में आने वाले लोगों को विभाग से संबंधित योजनाओं के बारे में जागरूक करें। मौके पर आवेदन फार्म भी भरवाएं।
उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से निरंतर समाधान शिविरों की समीक्षा की जा रही है। समाधान शिविर में जन शिकायतों के अलावा सीएम विंडो, सोशल मीडिया ग्रीवेंस ट्रैकिंग आदि की भी विभाग अनुसार समीक्षा की जाएगी।