फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: वार्ड-19 में सीवर ओवरफ्लो, गलियों में भरा गंदा पानी

Sat, 10 Aug 2024 06:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
वार्ड 19 स्थित गली में मैनहोल ओवरफ्लो होने के कारण भरा दूषित पानी। संवाद
विज्ञापन
वार्डवासियों ने लगाया आरोप, जनस्वास्थ्य विभाग से शिकायत के बाद भी नहीं हो रहा समाधान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। वार्ड-19 में सीवर ओवरफ्लो की समस्या बनी हुई है। सीवर का पानी गलियों और घरों के सामने भरा होने से लोगों को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
वार्डवासियों ने समस्या के समाधान के लिए कई बार जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को अवगत करवाया है। समाधान नहीं होने से लोगों में विभाग के प्रति गहरा रोष बना हुआ है।
विज्ञापन

वार्ड में जीडी गोयनका स्कूल, वेयरहाउस के पीछे वाली गली में पिछले एक माह से सीवर ओवरफ्लो की समस्या बनी हुई है। दूषित पानी घरों के सामने भरा हुआ है। लोगों को इस पानी से होकर गुजरना पड़ता है। इससे प्रतिदिन पांच हजार से अधिक राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
समस्या के समाधान के लिए क्षेत्रवासी कई बार जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय में शिकायत दर्ज करवा चुके हैं। विभाग की लापरवाही के चलते लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन से समस्या का स्थायी समाधान करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

बॉक्स:
वार्डवासी विनोद कुमार, राजेश सैन, दिनेश कुमार, प्रदीप कुमार, रणधीर सिंह ने बताया कि लंबे समय से जलभराव होने के कारण मच्छर पनपने शुरू हो गए हैं। इसके कारण मलेरिया बुखार होने की आशंका बनी हुई है। प्रशासन को समस्या का समाधान करवाना चाहिए। दूषित पानी के कारण दुर्गंध फैली रहती है। दुर्गंध के चलते घरों में रहना मुश्किल बना हुआ है।
कोट
ठेकेदारों की हड़ताल के चलते संसाधनों की कमी बनी हुई थी। अब हड़ताल खत्म हो गई है। कर्मचारियों को भेज कर समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।
-ब्रजेश जावला, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग

फोटो : 07 वार्ड-19 स्थित गली में मैनहोल ओवरफ्लो होने के कारण भरा दूषित पानी। संवाद
फोटो: 08 जीडी गोयनका स्कूल के सामने सीवर का पानी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें