फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: भिवानी सीएमओ के खेत से सीमेंट के बैग चोरी

Thu, 26 Feb 2026 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बौंद कलां। दादरी जिले के गांव सांवड़ निवासी और भिवानी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) के हिंडोल रोड स्थित खेत से अज्ञात चोर सीमेंट के 15 बैग चुरा ले गए। इससे कुछ माह पहले यहीं से पानी की मोटर भी चोरी हो गई थी। बौंद कलां थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गांव सांवड़ निवासी डॉ. रघुवीर शांडिल्य ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव सांवड़-हिंडोल रोड पर उनका खेत है। उन्होंने बताया कि वे खेत में कमरा बनवा रहे हैं। गत 30 नवंबर को यहां से पानी की मोटर चोरी हो गई थी। उन्होंने पुलिस को सूचना भी दी थी,लेकिन मोटर की बरामदगी नहीं हो सकी। अब दोबारा 20 फरवरी को जब वे अपने खेत में गए तो यहां रखे सीमेंट के 15 बैग गायब मिले। आसपास पता करने पर भी चोरों का पता नहीं चल सका।
उन्होंने पुलिस को शिकायत देते हुए पूर्व में हुई मोटर चोरी और अब सीमेंट के बैग चोरी की घटनाओं की गहनता से जांच कर चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा चोरी हुए सामान की बरामदगी करने की मांग की है। शिकायत के आधार पर बौंद कलां थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें