फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण-अनुकूल दिवाली मनाएं : डीसी

Sat, 07 Nov 2026 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
डीसी मनदीप कौर।
विज्ञापन
चरखी दादरी। उपायुक्त मनदीप कौर ने जिले के समस्त नागरिकों को दिवाली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दिवाली अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है।
विज्ञापन

उपायुक्त ने जिलावासियों से पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए ''ग्रीन दिवाली'' मनाने का आह्वान किया। उन्होंने प्रदूषण-रहित यानी ग्रीन पटाखों का सीमित समय में प्रयोग करने की अपील की। साथ ही, मिट्टी के दीयों का प्रयोग कर स्थानीय कारीगरों और शिल्पकारों का समर्थन करने को कहा। मनदीप कौर ने जरूरतमंद और वंचित वर्गों के साथ खुशियां बांटने पर भी जोर दिया। उन्होंने पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को त्योहारों के सीजन में कानून-व्यवस्था, सुचारु यातायात व्यवस्था और अग्नि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें