फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: भाकियू ने की बिना चकबंदी वाले गांवों में बाजरा खरीद की मांग

Sat, 07 Nov 2026 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाढड़ा। भारतीय किसान यूनियन ने बिना चकबंदी वाले गांवों में बाजरा खरीद की मांग को लेकर एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। किसानों ने प्रभावित गांवों की फसल खरीदने के लिए विशेष व्यवस्था की मांग की है। उपमंडल में करीब 15 ऐसे गांव हैं जहां चकबंदी नहीं हुई है।
विज्ञापन

किसानों को फसल बेचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ''मेरी फसल मेरा ब्योरा'' पोर्टल पर बाजरा सत्यापन में देरी हुई है। कुछ गांवों का डेटा अभी भी सत्यापित होना बाकी है। इस तकनीकी और प्रशासनिक देरी से किसान मंडियों में परेशान हैं। किसानों ने एसडीएम से मार्केट कमेटी सचिव को निर्देश जारी करने की गुहार लगाई। इसका उद्देश्य प्रभावित गांवों के किसानों का बाजरा बिकवाने हेतु विशेष व्यवस्था करना है।
अधिकारियों को उचित कदम उठाने को कहा
भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने विधायक से भी मुलाकात की है। विधायक ने मामले का संज्ञान लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को उचित कदम उठाने को कहा। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांग तुरंत लागू नहीं हुई तो वे बड़ा कदम उठाएंगे। उनका कहना है कि प्रशासनिक देरी की सजा किसानों को नहीं मिलनी चाहिए। इस मौके पर रामअवतार लाड, प्रधान हरपाल सिंह भांडवा, सतबीर सिंह, जिला सिंह, कंवर सिंह और राजेश कुमार समेत कई किसान नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें