चंडीगढ़ में सीडीपीओ को सम्मानित करते सीएम व मंत्री। स्रोत : स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला और बाल विकास विभाग के तहत सरकारी प्ले स्कूल चलाने में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सीएम की ओर से विभाग की अधिकारी व आंगनबाड़ी वर्कर को सम्मानित किया गया।
हरियाणा के मुख्यमंत्री और महिला और बाल विकास मंत्री ने सीडीपीओ गीता सहारण को विभाग की पहलों में उनकी समर्पण के लिए सम्मानित किया। वहीं, अनीता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता इमलोटा से उनके निरंतर प्रयासों के लिए सम्मानित किया। चंपापुरी से सुमन शर्मा को सर्वश्रेष्ठ प्ले स्कूल कार्यकर्ता का सम्मान दिया गया। जबकि पायल को सर्वश्रेष्ठ पर्यवेक्षक के तौर पर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में जिले के शिक्षा में नवाचारी दृष्टिकोण को प्रदर्शित किया गया है, जिसमें एक स्टॉल में सरकारी प्ले स्कूलों में प्ले-वे विधि का उपयोग करके अंग्रेजी शिक्षण को प्रदर्शित किया गया। स्टॉल का आयोजन सुमनलता, पूनम, ऋतु पर्यवेक्षक, राजत प्रथम और सरिता रॉकेट लर्निंग ने किया। उन्होंने अपने सम्मान पर खुशी जताई सीएम व मंत्री का आभार जताया।