फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: भारत को जानो प्रतियोगिता में सीबीएस स्कूल टीम रही प्रथम

Mon, 19 Oct 2026 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। भारत विकास परिषद की ओर से प्रेमनगर स्थित एपीएस स्कूल में भारत को जानो प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग में सीबीएस स्कूल, मोड़ी की टीम प्रथम रही।
विज्ञापन

भारत विकास परिषद के सचिव अंकित गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम अध्यक्ष अनिल तायल रहे। पर्यवेक्षक के रूप में कमलनयन ने सहभागिता की। आयोजन में हरियाणा पश्चिमी प्रांत के प्रांतीय अध्यक्ष राजेश गुप्ता व प्रांतीय गतिविधि संयोजक संस्कार हुकुमचंद गोयल भी शामिल रहे।
अंकित गुप्ता ने बताया कि कनिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान सीबीएस स्कूल, मोड़ी को मिला। द्वितीय स्थान पर बेस मॉडल स्कूल रहा। तृतीय स्थान आर्य स्कूल, झोझूकलां ने प्राप्त किया। इसी प्रकार वरिष्ठ वर्ग में आर्य स्कूल, झोझू कलां प्रथम, सीबीएस स्कूल, मोड़ी दूसरे व बेस मॉडल स्कूल तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन


कनिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली सीबीएस स्कूल, मोड़ी व वरिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली आर्य स्कूल, झोझू कलां की टीम 15 नवंबर को हरियाणा के रतिया में आयोजित होने वाली प्रांतीय स्तर की प्रतियोगिता में शाखा चरखी दादरी का प्रतिनिधित्व करेंगी।
विज्ञापन


इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष हरीश गर्ग, शाखा वित्त सचिव मुकेश आदमपुरिया, गतिविधि महिला संयोजक रेखा मदान, जया मित्तल, देवकीनंदन, विनोद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें