फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बंद मकान से नकदी, अंगूठी चोरी, प्राथमिकी दर्ज

Wed, 10 Jun 2026 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। वार्ड-19 में भगत सिंह चौक क्षेत्र से अज्ञात चोर बंद मकान से नकदी, सोने की अंगूठी व बर्तन चुरा ले गए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

वार्ड-19 निवासी रामप्रकाश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके घर के समीप ही उनका एक और मकान है जो बंद रहता है। इस मकान में उन्होंने बेड डाला हुआ है। सुबह व शाम के समय वे इस मकान को संभालने के लिए आते हैं। शिकायत में बताया गया कि गत पांच जून की रात को अज्ञात चोर उनके मकान में घुस गया और वहां से 40 हजार रुपये की नकदी, सोने की एक अंगूठी व कुछ बर्तन चुरा ले गया।शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

स्पेशल स्टाफ टीम ने उद्घोषित आरोपी को किया गिरफ्तार
चरखी दादरी। दादरी स्पेशल स्टाफ टीम ने एक उद्घोषित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि तीन मई 2018 को सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने के मामले में धर्मबीर निवासी लाधान पाना को दादरी सिटी पुलिस थाने में आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यायालय में कार्यवाही के दौरान आरोपी के लगातार गैरहाजिर रहने के चलते न्यायालय ने 15 सितंबर 2025 को उसे उद्घोषित आरोपी घोषित कर दिया। सोमवार को स्पेशल स्टाफ में तैनात हेड कांस्टेबल श्रीभगवान ने आरोपी धर्मबीर को दादरी क्षेत्र से गिरफ्तार किया। उसे मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें