फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri: झूठे बिल की डायरी तैयार करने से इनकार पर दी धमकी, जन स्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन पर केस दर्ज

Sat, 04 Feb 2023 10:45 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)

सार

वार्ड-16 निवासी रितू ने बताया कि वो कौशल विकास रोजगार निगम के तहत फरवरी 2021 में जन स्वास्थ्य विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर लगी थी। पिछले लंबे समय से विभाग में ठेकेदारी करने वाला कांट्रेक्टर हरीश और एक्सईएन रमेशचंद्र गौड़ उस पर फर्जी बिलों की डायरी तैयार करने का दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चरखी दादरी में जन स्वास्थ्य विभाग में हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत कार्यरत महिला ऑपरेटर ने एक्सईएन आरसी गौड़ और ठेकेदार हरीश शर्मा पर मामला दर्ज कराया है। महिला ऑपरेटर का आरोप है कि झूठे बिलों की डायरी तैयार करने से इनकार करने पर उसे धमकी दी गई। उसे अपनी और परिवार की जान का खतरा भी है। पुलिस ने इस संबंध में एक्सईएन और ठेकेदार पर धारा 34 और 506 के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में वार्ड-16 निवासी रितू ने बताया कि वो कौशल विकास रोजगार निगम के तहत फरवरी 2021 में जन स्वास्थ्य विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर लगी थी। पिछले लंबे समय से विभाग में ठेकेदारी करने वाला कांट्रेक्टर हरीश और एक्सईएन रमेशचंद्र गौड़ उस पर फर्जी बिलों की डायरी तैयार करने का दबाव बना रहे हैं। वो यह गलत काम से लगातार उन्हें इनकार कर रही है, लेकिन इसके बाद भी वो उसे प्रताड़ित करने से बाज नहीं आ रहे। महिला ऑपरेटर ने बताया कि वो मानसिक रूप से परेशान हो चुकी है। उसे नौकरी से निकालने के साथ फाइलों के रुपये रखकर विजिलेंस जांच कराने की धमकी दी जा रही है। इतना ही नहीं किसी अन्य के जरिये फोन कर उसे धमकी दिलाई जा रही है जिसमें उसका नुकसान होने के साथ परिवार को खामियाजा भुगतने की धमकी दी जा रही है। ऑपरेटर रितू की ओर से एसपी कार्यालय में सौंपी गई शिकायत के आधार पर सिटी थाना पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें