फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: एनसीईआरटी का लोगो इस्तेमाल कर नकली पुस्तकें बेचने पर बुक डिपो संचालक पर केस दर्ज

Tue, 02 Apr 2024 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
डिपो से बरामद किताब की जांच करते हुए एनसीईआरटी टीम के सदस्य। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। एनसीईआरटी का लोगो प्रयोग कर नकली किताबें बेचने के मामले में शहर थाना पुलिस ने मोहन डिपो संचालक सुरेश कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एनसीईआरटी टीम ने सोमवार को छापा मारकर बुक डिपो से 152 पुस्तकें बरामद की गई थीं।
इस संबंध में एनसीईआरटी नई दिल्ली से उत्पादक सहायक प्रकाशवीर सिंह और सहायक व्यापार प्रबंधक पदम सिंह ने पुलिस को शिकायत दी। शिकायत में बताया कि नई दिल्ली स्थित एनसीईआरटी प्रकाशन प्रभाग को चरखी दादरी स्थित मोहन बुक डिपो में एनसीईआरटी का लोगो प्रयोग कर नकली किताबें बेचने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचनाकर्ता ने बताया कि बुक डिपो संचालक ऐसा करके लोगों के साथ धोखाधड़ी कर उन्हें आर्थिक नुकसान पहुंचा रहा है।
विज्ञापन

सूचना के आधार पर कार्रवाई के लिए एक टीम गठित की। एनसीईआरटी टीम ने सोमवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के साथ मिलकर मोहन पुस्तक भंडार पर किताबों की जांच की। इस दौरान टीम को दुकान में 25 शीर्षकों की कुल 152 कॉपियां नकली मिलीं। टीम की शिकायत पर डिपो संचालक सुरेश कुमार के खिलाफ धारा 420 व कॉपीराइट एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

किताबों में ये मिलीं भिन्नता
पुलिस शिकायत में बताया गया कि बुक डिपो से बरामद किताबों का कागज व मुद्रण नीति एनसीईआरटी की किताबों से अलग मिला। इसके अलावा सभी किताबों पर जिल्द चढ़ा हुआ था और इनके पेज पर वाटर मार्क भी नहीं पाया गया।
विज्ञापन



12वीं की दस तो 11वीं के पांच विषयों की किताबें नकली
टीम को 12वीं कक्षा के गणित विषय की 2, बिजनेस की 6, भूगोल की 15, राजनीतिक विज्ञान की 27, रसायन विज्ञान की 22, इतिहास की 9, भौतिक विज्ञान की 3, अर्थशास्त्र की 8, जीव विज्ञान 8, मनोविज्ञान की एक किताब नकली मिली। 11वीं कक्षा के भूगोल विषय की 16, भौतिक विज्ञान की 7, रसायन विज्ञान की 2, जीव विज्ञान की 4, इतिहास की 13 किताबें पाई गईं। इनके अलावा परीक्षा समस्या नामक शीर्षक की 9 किताबें फर्जी मिलीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें