फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: महिला को टक्कर मारने के आरोपी बाइक चालक पर केस दर्ज

Fri, 28 Feb 2025 10:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
- 22 फरवरी को रोजगार्डन के सामने हुआ था हादसा, घायल महिला ने अब दर्ज कराया मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। रोजगार्डन के सामने छह दिन पहले हुए सड़क हादसे में घायल महिला के बयान पर शहर थाना पुलिस ने बाइक चालक पर केस दर्ज कर लिया है। हादसे में बाइक की टक्कर से मौड़ी गांव निवासी महिला नीलम घायल हुई थी। आरोपी मौके से भाग निकला था।
पुलिस को दिए बयान में नीलम ने बताया कि उसकी पुत्रवधू शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती थी। वह उसका खाना लेकर अस्पताल आई थी। रात करीब 9 बजे वह कुछ सामान लेने के लिए परशुराम चौक की तरफ आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब वह रोजगार्डन के सामने पहुंची तो बाइक चालक उसे टक्कर मारकर भाग निकला। इसके बाद मौके पर पहुंचे उसके बेटे ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। महिला ने बताया कि अब तक उसने अपने स्तर पर बाइक चालक का पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन, सफल नहीं हो पाई। अब पुलिस से आरोपी का पता लगाकर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें