फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: संस्थागत बायोगैस प्लांट पर मिलेगा 40 प्रतिशत अनुदान

Fri, 28 Feb 2025 10:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग की ओर से गोशालाओं, संस्थाओं और डेयरियों में संस्थागत बायोगैस प्लांट लगाने पर 40 प्रतिशत का अनुदान दिया जा रहा है। पर्यावरण को दूषित होने से बचाने और प्राकृतिक खेती के लिए प्राकृतिक खाद तैयार करने में बायोगैस प्लांट सहायक सिद्ध होगा। बायोगैस का उपयोग खाना बनाने, पानी गर्म करने, घरेलू बिजली उत्पादन, पशुओं के लिए आहार तैयार करने में किया जा सकता है।
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि गोशाला, संस्था और डेयरी संचालक संस्थागत बायोगैस प्लांट लगाने के लिए अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय में अपना आवेदन कर सकते हैं। गोशालाओंं के लिए यह योजना काफी लाभदायक है। 25, 35, 45, 60 व 85 घनमीटर के प्लांट पर 1 लाख 27 हजार 200 रुपये से लेकर 3 लाख 95 हजार 600 रुपये तक का अनुदान मिलता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें