फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: मिस्त्री से की मारपीट आठ पर केस दर्ज

Sun, 09 Feb 2025 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
झोझूकलां। गांव बलाली निवासी मिस्त्री ने कैंपर सवार लोगों पर मारपीट व गाली-गलौज कर सामान को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है। घायल संजय कुमार के बयान पर झोझूकलां थाना पुलिस ने तीन नामजद समेत 8 आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

संजय ने पुलिस को बताया कि वह गांव बलाली का निवासी है। उसने गांव कलियाणा में अपना गैराज बनाया है। इसमें वह वाहनों को ठीक करता है। 6 फरवरी को रात करीब साढ़े 9 से 10 बजे के बीच सभी वर्कर अपने घर चले गए। वह भी दुकान बंद कर सोने जा रहा था।
उसी दौरान गांव कलाली निवासी अजीत व पीके नाई उसकी दुकान पर आए और गाड़ी में क्राॅस डालने के लिए कहा। उसने तबीयत खराब बताई और दूसरी जगह क्राॅस डलवाने के लिए कहा। तभी आरोपी चले गए और वह दुकान में सो गया।
विज्ञापन

कुछ देर बाद अजीत, पीके नाई, ढिल्लू उर्फ जयभगवान और पांच अन्य व्यक्ति कैंपर लेकर आए। आते सभी दुकान में घुस गए और रॉड से मारपीट करने लगे। वह मुश्किल से जान बचाकर वहां से भागा और पास के एक होटल में चला गया। लेकिन, आरोपी वहां भी आकर मारपीट करने लगे तो राहगीरों ने उसका बचाव किया।
इसके बाद आरोपियों ने उसकी ईको गाड़ी के शीशे तोड़ दिए और उसे धमकी देकर वहां से चले गए। घायल होने पर उसने अस्पताल जाकर अपना उपचार कराया और पुलिस को बयान दर्ज कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें