फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: धर्मकांटा कक्ष पर टक्कर मारने के आरोपी ट्राला चालक पर केस दर्ज

Mon, 24 Feb 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
झोझूकलां के गांव कलियाणा में ट्रक की टक्कर से क्षतिग्रस्त कमरा।
विज्ञापन
चरखी दादरी/झोझूकलां। गांव कलियाणा के क्रशर जोन स्थित धर्मकांटे में टक्कर मारने के आरोपी ट्राला चालक खिलाफ धर्मकांटा संचालक ने केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

एक ट्राला शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे क्रशर जोन से भवन निर्माण सामग्री लेकर कलियाणा-झोझूकलां मुख्यमार्ग पर आ रहा था। उसी दौरान ढलान होने के कारण चालक वाहन पर संतुलन खो बैठा और तेज रफ्तार ट्राला वहां स्थित धर्मकांटे में जा घुसा। टक्कर लगते ही धर्मकांटे की छत और चारों दीवारें ढह गईं।
विज्ञापन

कमरे में मौजूद बिलावल निवासी सुमित और खेड़ी बूरा निवासी सूरजमल मलबे से दब कर घायल हो गए। वहां मौजूद श्रमिकों और अन्य लोगों ने घायलों को मलबे से निकालकर दादरी के एक निजी अस्पताल में पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया। घायल ने पुलिस से आरोपी का पता लगाकर नुकसान भरपाई की मांग की है। शिकायत के आधार पर झोझूकलां थाना पुलिस ने अज्ञात चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें