फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: मकान तोड़ने के आरोप में चार पर केस दर्ज

Fri, 26 Jul 2024 06:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। वार्ड-18 निवासी एक व्यक्ति ने कुछ लोगों पर उसका मकान तोड़ने और सामान चोरी करने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने चार नामजद और अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में वार्ड-18 निवासी प्रवीन ने बताया कि 10 जुलाई की रात उनका मकान तोड़ा गया और सबूत के तौर पर उनके पास नीले ट्रैक्टर की फोटो भी है। प्रवीन ने बताया कि लोहारू रोड स्थित मकान पर कुछ लोगों ने उसका अवैध कब्जा बताया था। पुलिस ने जांच की तो उसका पक्ष सुनने और दस्तावेज देखने के बाद उसे सही ठहराया जबकि शिकायतकर्ता पक्ष अवैध कब्जा संबंधी कोई सबूत पेश नहीं कर पाया था। उसने बताया कि रंजिशन उसका मकान ढहाया गया है।
शिकायतकर्ता का आरोप था कि मकान तोड़ने वाले सामान भी चोरी कर ले गए। हालांकि पुलिस जांच में ये तथ्य सामने नहीं आए। प्रारंभिक जांच में सामने आए मकान तोड़ने के साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने संजय, प्रदीप, वीरेंद्र और चांदराम समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ित पक्ष ने सभी नामजद आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर उनके अज्ञात साथियों पर भी सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें