फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार करे एसआईआर का कार्य

Tue, 17 Nov 2026 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। रोहतक मंडलायुक्त मोनिका मलिक की अध्यक्षता में लघु सचिवालय स्थित उपायुक्त कार्यालय में एसआईआर के दौरान छूटे मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाने को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि सभी पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करना सुनिश्चित करें। उन्होंने बीएलओ को उपलब्ध मोबाइल नंबर, व्हाट्सएप, ई-मेल और एसएमएस के माध्यम से भी मतदाताओं तक प्रपत्र पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओं ने एसआईआर के दौरान नए पंजीकरण के लिए पहले ही फॉर्म-6 जमा करवा दिया है उन्हें दोबारा गणना प्रपत्र और घोषणापत्र जमा करवाने की आवश्यकता नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें