फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: कार सवारों ने दो दोस्ताें पर की फायरिंग, तीन आरोपियों पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। पल्सर बाइक सवार समसपुर निवासी दो दोस्तों पर रिट्ज कार सवारों ने फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि दोनों दोस्त अपना बचाव करने में कामयाब रहे। सदर थाना पुलिस ने समसपुर निवासी पल्सर सवार युवक की शिकायत पर लोहरवाड़ा निवासी बबलू, प्रवीन उर्फ परावठा और मोनू के खिलाफ सशस्त्र अधिनियम और हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में समसपुर निवासी सुनील उर्फ मोटा ने बताया कि 9 माह पहले मार्च में उसका लोहरवाड़ा निवासी बबलू और उसके साथियों से झगड़ा हुआ था। पंचायती तौर पर उन्होंने झगड़े का निपटान कर दिया था, लेकिन बबलू और उसके साथी इसके बाद भी उससे रंजिश रखे हुए थे। सुनील ने बताया कि बबलू और प्रवीन कई बार ऑनलाइन कॉल कर उसे धमकी दे चुके हैं।
शिकायतकर्ता ने बताया कि 11 दिसंबर को प्रवीन उर्फ परावठा ने उसके फोन पर कई कॉल की, लेकिन वो उठा नहीं पाया। इसके बाद दोपहर 2:30 बजे जब उसने कॉल उठाई तो प्रवीन गाली-गलौज करने लगा और उसे मिलते ही गोली मारने की धमकी दी। सुनील उर्फ मोटा ने बताया कि उसने प्रवीन को उसके घर आकर परिजनों से शिकायत करने की बात कही और इसके बाद वो अपने दोस्त दीपक को साथ लेकर पल्सर पर सवार होकर लोहरवाड़ा जाने के लिए चल पड़ा। रास्ते में आरोपियों ने उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन



कार से टक्कर मारने का भी किया प्रयास
सुनील उर्फ मोटा ने बताया कि जब वो समसपुर और लोहरवाड़ा के समीप नहर पुलिया पर पहुंचे तो आरोपियों ने रिट्ज कार से उनकी बाइक को टक्कर मारने का प्रयास किया। नाकामयाब रहने पर पहले सुनील उर्फ मोटा फिर दीपक पर आरोपियों फायरिंग की। हालांकि दोनों बचाव करने में सफल रहे। इसके बाद बाइक से उनका पीछा भी किया गया। बाइक को लोहरवाड़ा निवासी मोनू चला रहा था।



-
सुनील उर्फ मोटा की शिकायत पर इस संबंध में तीन आरोपियों के खिलाफ सशस्त्र अधिनियम और हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही पुलिस आरोपियों को काबू कर लेगी।
विज्ञापन

संदीप कुमार, एएसआई एवं जांच अधिकारी, सदर थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें