फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: रास्ता रोककर कार सवार को पीटा, केस दर्ज

Tue, 29 Aug 2023 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाढड़ा। गांव पिचौपा खुर्द में एक कार सवार के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। उसके बयान पर अटेला चौकी पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इससे पहले डायल 112 टीम भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में नरेंद्र ने बताया कि वह पिचौपा खुर्द का रहने वाला है। 26 अगस्त की शाम सात बजे वह अपनी पशुओं की डेयरी से गांव में स्थित दुकान से लेबर के लिए सामान लेने गाड़ी में जा रहा था। इसी बीच एक बाइक सवार ने उसकी गाड़ी के आगे बाइक लगाकर रास्ता रोक लिया। इसके बाद बाइक सवार उसकी गाड़ी के पास आया और गाली देने लगा। बीमार होने के कारण वह गाड़ी में बैठा रहा। बाद में आरोपी ने उसकी गाड़ी को क्षति पहुंचाना शुरू कर दिया। इसके बाद जब उसने नीचे उतरकर इसका विरोध किया तो आरोपी उसके साथ मारपीट करने लगा। उसका बताया कि आरोपी ने उसका गला दबाकर मारने की कोशिश और उसके शरीर पर दांतों से भी काटा। इसके बाद किसी तरह वह वहां से खुद को बचाकर भागा और डायल 112 पर फोन कर किया। थोड़ी देर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। बाद में उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। पीड़ित का आरोप है कि दो दिन पहले उक्त आरोपी ने उसके बेटे का रास्ता रोकने की भी कोशिश की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें