फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: पुलिसकर्मी से उलझा कार सवार दंपती, घर भेजा पोस्टल चालान

Fri, 11 Aug 2023 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
सड़क पर बहस करते कार सवार और पुलिसकर्मी।
विज्ञापन
चरखी दादरी। बस स्टैंड के सामने नो-पार्किंग जोन में खड़ी कार हटवाने पर वीरवार सुबह हंगामा हो गया। कार सवार दंपती पुलिसकर्मी से उलझ गया और बाद में चौकी प्रभारी एएसआई संदीप पिलानिया ने मौके पर पहुंचकर सड़क पर खड़ी कार हटवाई और चालाक का पोस्टल चालान भी किया। दुर्व्यवहार का मामला दर्ज करने की चेतावनी देने पर कार सवार वहां से रवाना हुआ।
विज्ञापन


हुआ यूं कि सुबह करीब साढ़े 10 बजे बस स्टैंड चौकी पुलिस टीम नो-पार्किंग जोन में खड़े वाहनों को हटवा रही थी। इस दौरान एक कार चालक को वाहन ले जाने की बात कही गई। पुलिसकर्मियों के अनुसार चालक ने कार वहां से जाने के बजाय उन्हें ही यातायात नियमों का पाठ पढ़ाना शुरू कर दिया और सोशल मीडिया पर उनकी वीडियो वायरल करने की चेतावनी दी।
पुलिसकर्मियों के अनुसार इसके बाद चालक के साथ कार में मौजूद दो महिलाएं भी नीचे उतर आईं और उन्हें ही भला-बुरा कहने लगी। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने चौकी प्रभारी एएसआई संदीप पिलानिया को सूचित किया। एएसआई संदीप ने वहां पहुंचकर कार सवार को वहां से जाने को कहा तो वो पुलिसकर्मियों की ही कमी गिनवाने लगा। इसके बाद उक्त चालाक का चालान किया गया।
विज्ञापन




ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए सड़क पर खड़े वाहनों को पुलिसकर्मी हटवाते हैं। वीरवार सुबह एक कार चालक पुलिसकर्मियों से उलझ पड़ा। उसका पोस्टल चालान किया गया और उसके बाद वो वहां से गया।
विज्ञापन

संदीप पिलानिया, एएसआई एवं बस स्टैंड चौकी प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें