चरखी दादरी। कैप्टन जिले सिंह स्कूल बरसाना के खिलाड़ियों ने एसजीएफआई जिलास्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में जिला चैंपियन का गौरव हासिल किया। इस जीत के साथ विद्यालय ने राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए भी अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया है।
पूरे टूर्नामेंट में विद्यालय की टीम ने विपक्षी टीमों पर अपना दबदबा बनाए रखा। उन्होंने हर मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया। सेमीफाइनल में कैप्टन जिले सिंह स्कूल ने मजबूत आरपीएस स्कूल को पराजित किया। इसके बाद फाइनल में शिव सीनियर सेकेंडरी स्कूल को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल, अनुशासन और संघर्ष का प्रदर्शन किया। उनका आत्मविश्वास और जीत का जज़्बा साफ दिखाई दिया। इस शानदार उपलब्धि पर प्रधानाचार्य राजपाल सांगवान ने विजेता टीम, प्रशिक्षकों और अभिभावकों को हार्दिक बधाई दी।