फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: डूंगर वाला जोहड़ की बढ़ेगी क्षमता, गहराई व चौड़ाई बढ़ाने का काम शुरू

Fri, 26 Jun 2026 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
डूंगर वाला जोहड़ का निरीक्षण करने पहुंची उपायुक्त मनदीप कौर।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। उपायुक्त मनदीप कौर ने एक बार फिर से अहम निर्णय लेते हुए स्थानीय डूंगर वाला जोहड़ की गहराई व चौड़ाई को बढ़ाने के लिए जन स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से कार्य शुरू करवा दिया है। कुछ दिन पहले ही उपायुक्त ने स्वयं लगातार निगरानी करते हुए डूंगर वाला जोहड़ को खाली भी कराया था।
विज्ञापन

विदित है कि इस डूंगर वाला जोहड़ में ही दादरी के मेन बाजार और आसपास के क्षेत्र का बारिश का पानी जाता है। ऐसे में अगर जोहड़ खाली नहीं होगा तो सभी को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इसी बात को ध्यान में रखते हुए इस जोहड़ को खाली कराया गया था। अब इससे एक कदम ओर आगे बढ़ाते हुए उपायुक्त ने इस जोहड़ की क्षमता को बढ़ाने के लिए यहां पर मशीन लगवा कर काम शुरू करवा दिया है ताकि जोहड़ की गहराई और चौड़ाई को बढ़ाया जा सके जिससे इस जोहड़ में और अधिक पानी आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें