फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बोलेरो में सप्लाई के लिए ले जाया जा रहा था गांजा, मुख्य आरोपी 7 दिन के पुलिस रिमांड पर

Fri, 24 Jul 2026 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 6 किलो 900 ग्राम गांजा और तस्करी में इस्तेमाल बोलेरो गाड़ी के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हुई।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि वीरवार को अपराध शाखा दादरी की टीम महेंद्रगढ़ चौक पर गश्त कर रही थी। उन्हें गुप्त सूचना मिली। सूचना के अनुसार, सौरभ, कर्मबीर, प्रमोद और अभिषेक बोलेरो गाड़ी में भिवानी से महेंद्रगढ़ की ओर गांजा ले जा रहे थे। इस जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने महेंद्रगढ़ चौक पर नाकाबंदी की। बताई गई बोलेरो गाड़ी पहुंचने पर उसे रोका गया।
उसमें सवार चारों व्यक्तियों से पूछताछ की गई। संदेह होने पर उप पुलिस अधीक्षक दादरी साहिल ढिल्लो की मौजूदगी में वाहन और आरोपियों की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान बोलेरो की अगली सीट के पास एक पॉलिथीन से 6.900 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजा और बोलेरो को जब्त कर सील कर दिया। थाना शहर दादरी में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

अदालत में पेशी और रिमांड
शुक्रवार को सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी कर्मबीर को सात दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा। प्रमोद, अभिषेक और सौरभ को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस कर्मबीर से आगे की पूछताछ करेगी।
तस्करी नेटवर्क की जांच
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने गांजा खरीदकर उसकी तस्करी करने की बात स्वीकार की। उन्होंने बताया कि वे बिक्री से होने वाले मुनाफे को आपस में बराबर बांटते थे। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है। गांजे की आपूर्ति श्रृंखला की भी गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें