बाढड़ा से बस में सवार होकर परीक्षा केंद्र पर जाते परीक्षार्थी।
बाढड़ा। सीईटी के लिए बाढड़ा से महेंद्रगढ़ और नारनौल जाने वाले उम्मीदवारों के लिए परिवहन विभाग ने विशेष व्यवस्था सुनिश्चित की। सरकारी आदेशानुसार महिला और दिव्यांग परीक्षार्थियों के साथ एक सहायक का भी किराया माफ किया गया।
परिवहन विभाग के इंचार्ज भूप सिंह ने बताया कि समय रहते अभ्यर्थियों को परीक्षा स्थल तक पहुंचाया गया। परिवहन विभाग के अलावा प्राइवेट विद्यालय की बसों के माध्यम से दोनों दिन यातायात व्यवस्था को प्रभावशाली बनाया गया। परिवहन विभाग के साथ- साथ पुलिस कर्मी भी सहयोग के लिए तत्पर रहे।
विकास कुमार, पंकज, अंकित श्योराण आदि परीक्षार्थियों ने परिवहन विभाग की कार्यशैली की प्रशंसा की। उन्होंने इसके लिए सरकार व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त किया है।