फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 42 हजार बच्चों को डायरिया मुक्त रखने के लिए अभियान शुरू

Fri, 20 Jun 2025 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
शहर स्थित नागरिक अस्पताल, जहां पर करवा सकते हैं डायरिया जांच। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला में 42 हजार बच्चों को डायरिया मुक्त रखने के लिए अभियान की शुरुआत की गई है। अब जिला के 83 सब सेंटरों पर डायरिया मुक्त रहने के लिए ओआरएस व टेबलेट्स दी जाएंगी। साथ ही जिले के सभी 12 पीएचसी, 3 सीएचसी और शहर के नागरिक अस्पताल में डायरिया की जांच व दवाएं उपलब्ध रहेंगी।
विज्ञापन


बता दें कि जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से 31 जुलाई तक डायरिया मुक्त अभियान चलाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इसका संचालन शुरू कर दिया गया है। डिप्टी सीएमओ डॉ. आशीष मान ने सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर दवाएं उपलब्ध रखने और मरीजों की जांच करने निर्देश दिए हैं। अभियान के तहत जिला 42 हजार बच्चों को डायरिया मुक्त रखने के लिए घरों में जाकर जांच की जाएगी और उनको उचित दवाएं भी प्रदान की जाएंगी।
450 आशा वर्कर घरों में जाकर करेंगी जांच
जिला की 450 आशा वर्कर फिलहाल कार्यरत हैं। अभियान की जिम्मेदारी सभी आशा वर्करों को सौंपी गई है। अब आशा वर्कर अपने कार्यक्षेत्र में रहकर अभियान का संचालन करेंगी। इसके लिए प्रतिदिन सभी आशा वर्कर अपने कार्यक्षेत्र में जाएंगी और बच्चों की जांच कर डायरिया से बचाव के लिए ओआरएस व टेबलेट्स वितरित करेंगी।
विज्ञापन

ये हैं डायरिया के लक्षण
- बीमार महसूस करना और उल्टी आना
- बुखार, सिर व पेट दर्द
- भूख में कमी
- पतला और बार-बार मल आना

विभाग की ओर से बच्चों को डायरिया से मुक्त रखने के लिए अभियान का संचालन किया गया है। इसके लिए आशा वर्कर घरों में जाकर बच्चों की जांच करेंगी और उन्हें उचित दवाएं प्रदान करेंगी। साथ ही डायरिया से बचाव के लिए ठंडी चीजों का सेवन करें और अधिक पानी पिएं। अगर किसी को डायरिया संबंधी लक्षण दिखाई दें तो तुरंत चिकित्सक के पास संपर्क करें।
विज्ञापन

-डॉ. आशीष मान, डिप्टी सीएमओ, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें