फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: कैब चालक की बीच रास्ते दिल का दौरा पड़ने से मौत

Wed, 09 Apr 2025 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। पिंजौर निवासी कैब चालक अमरीक सिंह की एनएच-152 डी पर दादरी के समीप दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। वह अंबाला निवासी दंपती को लेकर जयपुर जा रहा था और बीच रास्ते तबीयत बिगड़ गई। दादरी शहर थाना पुलिस ने नागरिक अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में अंबाला कैंट निवासी पूनम ने बताया कि मंगलवार को वह अपने पति के साथ कैब में सवार होकर जयपुर जा रही थी। कैब कंपनी ने पिंजौर निवासी अमरीक सिंह को उनके पास भेजा था। वो एनएच-152 डी से होते हुए जयपुर जा रहे थे। उसी दौरान जब वे चरखी दादरी के समीप पहुंचे तो चालक अमरीक सिंह की तबीयत बिगड़ गई।
उन्होंने तत्काल उसे एक अस्पताल में दिखाया और वहां दवा देने पर भी तबीयत में सुधार नहीं हुआ। पूनम ने बताया कि इसके बाद अमरीक सिंह की तबीयत और बिगड़ने लगी। उसके पति को गाड़ी चलानी नहीं आती थी और इसके चलते उक्त अस्पताल का एक स्टाफ सदस्य गाड़ी चलाकर उन्हें दादरी नागरिक अस्पताल लेकर आया और वहां पहुंचने पर अमरीक सिंह को मृत घोषित किया गया।
विज्ञापन

इसके बाद शहर थाना पुलिस से जांच अधिकारी अजीत कुमार अस्पताल पहुंचे और उन्होंने कैब कंपनी से संपर्क कर मामले की जानकारी देते हुए मृतक के परिजनों का मोबाइल नंबर लेकर संपर्क किया।
दोपहर को दादरी पहुंचे मृतक के परिजन
सूचना मिलने के बाद दोपहर को मृतक के परिजन दादरी पहुंचे और इसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी की। शहर थाना प्रभारी सन्नी सिंह ने बताया कि हेड कांस्टेबल अजीत सिंह ने कागजी प्रक्रिया कर मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। अमरीक सिंह की मौत बीच रास्ते में तबीयत बिगड़ने से हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें