फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: विधायक जी, खून-पसीने की कमाई से प्लाॅट और दुकान खरीदते हैं, अपराधी आकर कर लेते हैं कब्जा

Sat, 12 Jul 2025 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
मुख्य क्रांतिकारी चौक पर व्यापारियों की बैठक में भागीदारी करते विधायक उमेद पातुवास। संवाद
विज्ञापन
फोटो -39
विज्ञापन

मुख्य क्रांतिकारी चौक पर व्यापारियों की बैठक में भागीदारी करते विधायक उमेद पातुवास। संवाद
- विधायक उमेद पातुवास के समक्ष झलका बाढड़ा के लोगों और व्यापारियों का दर्द, बोले


संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। विधायक उमेद पातुवास ने क्रांतिकारी चौक पर व्यापारियों की बैठक में भाग लिया। विधायक ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि सरकार उनके साथ है। व्यापारी निडर होकर अपना कारोबार करें। सीएम नायब सिंह सैनी की सरकार में अपराधियों की खैर नहीं है। ये बातें विधायक ने कस्बे में व्यापारियों की समस्या सुनते हुए कहीं।
व्यापारियों ने विधायक को बताया कि वे लाखों रुपये चुकाकर दुकान व प्लाॅट खरीदते हैं। किसी भी समय कोई अपराधी आकर कब्जा कर लेता है। रात को सड़क मार्गों पर आपराधिक घटनाएं व मारपीट एवं छीना-झपटी आम बात हो गई है। इस तरह की घटनाओं से आमजन में भय का माहौल बना हुआ है। व्यापार भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

विधायक उमेद पातुवास ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर साफ कर दिया है कि प्रदेश में अपराध व अपराधी किसी सूरत में स्वीकार्य नहीं हैं। विधायक ने कहा कि विभाग के पास नशा तस्कर, धमकी देने वालेे व बड़े गिरोहों की रिपोर्ट है। विधायक ने व्यापारियों या आमजन से अपील करते हुए कहा कि कोई भी आपराधिक घटना हो या किसी दुकान, प्लॉट पर कब्जा होने का अंदेशा हो तो थाना प्रभारी को सूचित करें।
इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष सुंदरपाल, सरंपच राजेश श्योराण, मोहनलाल सैनी ने विधायक के समक्ष बारिश के पानी की निकासी के लिए नाले का निर्माण करवाने, सोलर लाइटों की मरम्मत करवाने, सड़कों पर कैमरे लगवाने की मांग रखी। इस पर विधायक उमेद ने ये सुविधाएं जल्द उपलब्ध करवाने की बात कही।
विधायक ने एक लाख 11 हजार रुपये कैमरे लगवाने के लिए दिए। इस दौरान जिला परिषद चेयरमैन मंदीप डालावास ने डस्टबिन उपलब्ध करवाने की घोषणा की। विधायक उमेद ने व्यापारियों को 24 जुलाई की झोझूकला रैली में अधिक संंख्या में भाग लेने की अपील की।
विज्ञापन

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील हड़ौदी, सहकारी बैंक चेयरमैन सुधीर चांदवास, भाजपा मंडल अध्यक्ष शमशेर पंचगांवां, पूर्व चेयरमैन संदीप बाढड़ा, सरपंच राजेश, पूर्व सरपंच राकेश श्योराण, अनिल बेरला, थाना प्रभारी सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें