फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: सीईटी के लिए दो जगहों से होगा बसों का संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। सीईटी परीक्षार्थियों के लिए जिला प्रशासन दो जगहों से बसों का संचालन करवाएगा। दादरी और समीपवर्ती गांवाें के युवा चरखी स्थित एससीआर स्कूल से और बाढड़ा के आसपास के युवा बाढड़ा बस स्टैंड से परीक्षा केंद्रों के लिए बस सुविधा का लाभ ले सकेंगे। 21 व 22 अक्तूबर को दोनों दिन करीब 26 हजार युवा परीक्षा देने के लिए जाएंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मनोहरलाल द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंस में दिए गए निर्देशों पर जिला प्रशासन ने निशुल्क बस सेवा उपलब्ध करवाने की सभी व्यवस्थाएं कर दी हैं। कॉन्फ्रेंस के बाद संबंधित अधिकारियों से विचार विमर्श करते हुए उपायुक्त मनदीप कौर ने कहा कि 21 व 22 अक्तूबर को प्रदेश के 18 जिलों में संयुक्त पात्रता परीक्षा (सीईटी) का आयोजन होना है। जिसके लिए सरकार की ओर से लगभग 800 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
उपायुक्त ने बताया कि सरकार के निर्णय के अनुसार इन परीक्षा केंद्र पर जाने और वापिस आने के लिए सभी परीक्षार्थियों को निशुल्क बस सुविधा उपलब्ध करवाई जानी है। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि दो दिन होने वाली परीक्षा के लिए जिले के लगभग 26 हजार युवाओं ने आवेदन किए हुए हैं और उसी संख्या के अनुसार प्रशासन की ओर से 319 बसों की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


- दादरी बस स्टैंड का दायरा पड़ा छोटा
उपायुक्त ने कहा कि बसों व परीक्षार्थियों की संख्या अधिक होने के चलते दादरी का बस स्टैंड छोटा है, जिसे देखते हुए दादरी के आसपास के युवाओं के लिए गांव चरखी स्थित एससीआर स्कूल को अस्थायी बस स्टैंड बनाया गया है। बाढड़ा के आसपास के युवाओं बाढड़ा बस स्टैंड से ही बस उपलब्ध हो जाएंगी।

-सुबह 4 से 11 बजे तक चलेंगी बसें
उपायुक्त ने बताया कि परीक्षा समय को ध्यान में रखते हुए बसों की रवानगी सुबह 4 बजे से लेकर 11 बजे तक रहेगी। एससीआर स्कूल से पहली बस सुबह 4.30 व 8.30 बजे गुरुग्राम के लिए चलेगी। इसी प्रकार सुबह 5 व 9 बजे सोनीपत, पानीपत व रेवाड़ी के लिए भी रवाना होगी। इसके बाद सुबह 6.30 व 11 बजे भिवानी व महेंद्रगढ़ बस चलाई जाएंगी। बाढड़ा बस स्टैंड से सुबह 4 व 8 बजे गुरुग्राम, सोनीपत, पानीपत व रेवाड़ी के लिए बस रवाना होंगी। इसी प्रकार सुबह 5.30 व 10 बजे भिवानी व महेंद्रगढ़ के लिए बस चलेंगी।


- एडमिट कार्ड साथ लाएं परीक्षार्थी
परीक्षा के लिए जाने वाले सभी युवाओं को अपना एडमिट कार्ड साथ लाना होगा। महिला परीक्षार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उनके साथ एक परिजन भी फ्री बस सेवा का लाभ ले सकेगा। सरकार के निर्णय के अनुसार 20 और 23 अक्तूबर को भी परीक्षार्थी बस सेवा का लाभ ले सकेंगे।
विज्ञापन



फोटो 12 सीईटी के मद्देनजर सीएम मनोहर लाल द्वारा की गई वीडिया कॉन्फ्रेंस में मौजूद डीसी मनदीप कौर और अन्य अधिकारी। स्रोत: सूचना विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें