फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: धीमी करने के बाद चलाई बस पायदान से महिला की गिरकर मौत

Thu, 04 Sep 2025 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
झोझूकलां(चरखी दादरी)। नेशनल हाईवे-148 बी पर गांव पालड़ी बस अड्डे पर परिवहन समिति की चलती बस से गिरकर एक महिला की मौत हो गई। मृतका सुनीता (36) पालड़ी गांव की रहने वाली थी। झोझूकलां थाना पुलिस ने दादरी नागरिक अस्पताल में मृतका का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने सुनीता के भाई संदीप के बयान पर बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मृतका के भाई संदीप ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि सुनीता श्रमिक थी। मंगलवार सुबह वह काम करने के लिए महेंद्रगढ़ गई थी। शाम को वह काम पूरा कर वहां से वापस घर लौट रही थी। उसी दौरान गांव पालड़ी बस अड्डे पर ड्राइवर की लापरवाही से वह चलती बस से गिर गई और उसके सिर में गंभीर चोट आई।
इसके बाद उसे चरखी दादरी नागरिक अस्पताल लाया गया और वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। बुधवार को कागजी प्रक्रिया पूरी कर मृतका का पोस्टमार्टम कराया गया। झाेझूकलां थाने से जांच अधिकारी एएसआई रणबीर ने बताया कि गांव कासनी निवासी मृतका के भाई संदीप के बयान दर्ज कर लिए गए है। उसने बस चालक पर लापरवाही से बस चलाने का आरोप लगाया है, जिसके आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें