फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: दादरी-हरिद्वार रूट पर चली दूसरी बस, एक माह तक मिलेगा लाभ

Thu, 10 Jul 2025 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
 बस स्टैंड से हरिद्वार के लिए रवाना होती दादरी डिपो की बस । संवाद
विज्ञापन
परिवहन
विज्ञापन

फोटो 17
दादरी बस स्टैंड परिसर में बूथों पर खड़ीं बसें। संवाद
- शिव भक्तों की सहूलियत के लिए दादरी रोडवेज डिपो की ओर से वीरवार को दूसरी बस का संचालन किया गया शुरू

- सुबह 8 बजे दादरी से रवाना होगी बस, अगली सुबह 7 बजे चलेगी हरिद्वार से
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। सावन में शिव भक्तों की सहूलियत के लिए दादरी परिवहन डिपो की ओर से अतिरिक्त बस का संचालन शुरू किया गया है। वीरवार से एक के बजाय दो बसों ने यात्रियों को हरिद्वार तक पहुंचाया। उन्हें बार-बार बस भी नहीं बदलनी पड़ी। अगले एक माह तक यात्रियों को इस सेवा का लाभ मिलेगा।
डिपो के अधिकारियों की ओर से वीरवार को हरिद्वार रूट पर दूसरी बस सेवा शुरू की गई। यह बस सुबह 8 बजे हरिद्वार के लिए रवाना होगी। अगले दिन सुबह 7 बजे दादरी के लिए वापसी करेगी। परिवहन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बस सेवा के शुरू होने से यात्रियों को बार-बार बस नहीं बदलनी पड़ेगी और वे हरिद्वार तक एक ही बस में लंबा सफर पूरा कर सकेंगे।
विज्ञापन

अधिकारियों की मानें तो जिले के श्रद्धालुओं की मांग को देखते हुए परिवहन विभाग की ओर से दादरी से हरिद्वार के लिए दूसरी सीधी बस सेवा शुरू की गई है। धार्मिक स्थल के लिए बस सेवा शुरू होने से जिले के यात्रियों को आरामदायक सफर की सुविधा मिल सकेगी। रोडवेज महाप्रबंधक ने बताया कि परिवहन विभाग की ओर से पहले भी हरिद्वार के लिए बस का संचालन किया जा रहा था, लेकिन, अब सावन महीने में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए एक माह के लिए ट्रायल के तौर पर अतिरिक्त बस शुरू की गई है।

- विभाग का बढ़ेगा राजस्व
डिपो महाप्रबंधक नवीन शर्मा ने बताया कि अगर फीडबैक अच्छा मिला तो फिर हरिद्वार रूट पर स्थायी तौर पर भी दो बसों का संचालन शुरू किया जा सकता है। इससे एकतरफ यात्रियों को लाभ पहुंचेगा तो दूसरी ओर विभाग का राजस्व भी बढ़ेगा।

- इन लंबे रूटों पर चलती हैं डिपो की बसें
दादरी बस स्टैंड से करीब 12 लंबे रूटों पर बसों का संचालन किया जाता है। करीब 60 फीसदी रूटों पर एक या इससे अधिक बसों का संचालन
- पहले ही दिन दिखा रुझान, 62 यात्रियों ने की यात्रा

वीरवार को पहले ही दिन दादरी-हरिद्वार रूट पर सफर करने में यात्रियों ने पूरा रुझान दिखाया। पहले ही दिन 62 यात्रियों ने बस में सफर किया। दादरी से हरिद्वार का किराया 445 रुपये है। 890 रुपये में यात्री आना-जाना कर सकते हैं।
विज्ञापन


वर्सन:
सावन में हरिद्वार जाने के लिए यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ती है। स्थानीय लोग भी बस सेवा शुरू करवाने की मांग कर रहे थे। वीरवार से दादरी-हरिद्वार रूट पर दूसरी बस का संचालन शुरू कर दिया गया है।

-नवीन कुमार, महाप्रबंधक, दादरी परिवहन डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें