फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: जिला कृषि भवन के निर्माण के लिए 28.63 करोड़ का बजट जारी

Sat, 10 Feb 2024 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विधायक नैना सिंह चौटाला।
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी शहर के लोहारू रोड पर अत्याधुनिक जिला कृषि भवन का निर्माण करवाया जाएगा। जिला कृषि भवन में कृषि विभाग से संबंधित सभी कार्यालय एक की छत के नीचे स्थापित होंगे। प्रदेश सरकार ने जिला कृषि भवन के निर्माण के लिए 28 करोड़ 63 लाख रुपये की धनराशि जारी कर दी है। अब जल्द ही भवन निर्माण के लिए विभाग की ओर से टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन


हरियाणा विस के पिछले बजट सत्र में विधायक नैना सिंह चौटाला ने प्रदेश के कृषि मंत्री से दादरी जिला मुख्यालय पर कृषि भवन के निर्माण की मांग की थी। कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल ने वित्त वर्ष 2023-24 में ही दादरी जिले के कृषि भवन का निर्माण शुरू करवाने का आश्वासन दिया था। प्रदेश सरकार ने विधायक नैना सिंह चौटाला की मांग को पूरा करते हुए जिला कृषि भवन के निर्माण के लिए 28 करोड़ 63 लाख रुपये की राशि जारी कर दी है।

विधायक नैना चौटाला ने कहा कि कृषि भवन में विभाग के उपनिदेशक, उपमंडल अधिकारी, फसल संरक्षण अधिकारी, सहायक कृषि अभियंता कार्यालय, सहायक भूमि परीक्षण अधिकारी सहित जिला व उपमंडल स्तर के सभी अधिकारियों के कार्यालय बनाए जाएंगे जिससे किसानों को कृषि विभाग से संबंधित कार्यों के लिए अलग-अलग स्थान पर चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। विधायक नैना चौटाला ने बताया कि कृषि भवन में किसानों को समय-समय पर प्रशिक्षण देने के लिए दो सभागार का निर्माण करवाया जाएगा। इसके अलावा प्रथम से चतुर्थी श्रेणी तक के कर्मचारियों के लिए आवास भी बनाए जाएंगे। विधायक नैना सिंह चौटाला ने बताया कि कृषि भवन में विश्राम गृह का निर्माण भी करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें