चरखी दादरी। खेत में गए गांव भागवी निवासी एक परिवार के घर से दिन-दहाड़े चोरों ने घर में घुसकर 86 हजार की नकदी चुरा ली। मकान मालिक की शिकायत पर इमलोटा चौकी पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित बलवान ने बताया कि गत 7 फरवरी को सुबह दस बजे वह अपने परिवार समेत खेत में गया हुआ था। शाम को जब वह खेत से घर लौटा तो उसे कमरे में सामान बिखरा मिला। इसके बाद उसने सामान की जांच की तो अलमारी में कपड़ों के नीचे रखे 86 हजार रुपये चोरी मिले। इसके बाद उसने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया और अज्ञात पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
09जेएनडी36 : नागरिक अस्पताल में मेडिकल करवाने के उमड़ी चयनित युवाओं की भीड़। संवाद