सांसद धर्मवीर सिंह के समक्ष ग्रामीणों ने कुछ दिन पहले रखी थी समस्या
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी । गांव सांजरवास व फौगाट में जलघर स्टोरेज टैंंक निर्माण के लिए सरकार की ओर से 11.84 करोड़ की राशि जारी की गई है। गांव सांजरवास के लिए 5.70 करोड़ और फौगाट जलघर के लिए 6.14 करोड़ का बजट जारी किया गया है। यह जानकारी भाजपा के पूर्व प्रदेश सचिव सतीश शर्मा ने दी।
उन्होंने बताया कि दोनों गांवों में पीने के पानी की समस्या काफी दिनों से बनी हुई है। दोनों गांवों की आबादी करीब 20 हजार है। छोटा वाटर टैंक होने से पानी स्टोरेज करने में समस्या हो रही थी। सांजरवास जलघर को इंदिरा कैनाल से जोड़ रखा है। पानी स्टोरेज टैंक छोटे होने के कारण पानी की समस्या में कोई सुधार नहीं आ रहा था। लोकसभा चुनाव से पहले जनसंवाद कार्यक्रम में दोनों गांवों के लोगों ने इस समस्या को भिवानी-महेंद्रगढ़ सांसद धर्मवीर सिंह के समक्ष रखा था।
इसके बाद सांसद ने मौके पर ही अधिकारियों को एस्टीमेट बनाने का आदेश दिया था। अब राशि जारी होने पर दोनों गांवों के ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई और सांसद का आभार जताया है।
इस दौरान अशोक परमार, फौगाट सरपंच विनो, पप्पू नंबरदार, गजेंद्र राघव, जयबीर चौहान, विकास, अमरजीत ठाकुर, संजीत नागील, संदीप फौगाट, सुखबीर पहलवान, लखी सिंह, जगदीश, ईश्वर शर्मा, अजय चौहान, धर्मेंद्र, नरसिंह, नरेश स्वामी आदि मौजूद रहे।
फोटो - 23 गांव सांजरवास में मिठाई बांटकर खुशी मनाते ग्रामीण। स्रोत : संगठन