फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: पुरानी पेंशन स्कीम बहाली के लिए कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की

Mon, 15 Jul 2024 05:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। पुरानी पेंशन स्कीम बहाली को लेकर कर्मचारियों ने रविवार को शहर में रोष प्रदर्शन किया। इससे पहले उन्होंने रोज गार्डेन में मंत्रणा की और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रोष जताया।
इस दौरान कांग्रेस नेता मनीषा सांगवान ने भी कर्मचारियों की मांगों को जायज बताते हुए उनका समर्थन किया और सरकार से कर्मचारियों के लिए ओपीएस को लागू करने की मांग की।
विज्ञापन

मनीषा सांगवान ने कहा कि भाजपा सरकार ने हर वर्ग को परेशान कर दिया है। हर व्यक्ति अपने हकों के लिए आंदोलन करने पर मजबूर है। सरकार आंदोलन करने वाले लोगों की बात सुनने की बजाय तानाशाही रवैया अपनाकर उसे दबा रही है। लंबे समय से संघर्ष कर रहे कर्मचारियों की मांग को सरकार बार-बार अनसुना कर रही है। सीएम आवास का घेराव करने पहुंचे कर्मचारियों पर सरकार ने लाठियां चलवाई थीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह से कर्मचारियों के साथ है। आगामी विधानसभा चुनाव में भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अगुवाई में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर कर्मचारियों की सभी मांगें पूरी की जाएंगी।

फोटो - 13 रोज गार्डेन में कर्मचारियों को संबाेधित करतीं कांग्रेस नेता मनीषा सांगवान। स्रोत : संगठन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें