फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएफ उपनिरीक्षक की सैन्य सम्मान के साथ की अंत्येष्टि

विज्ञापन
गांव मांढ़ी में बीएसएफ उपनिरीक्षक धर्मचंद को अंतिम सलामी देते बीएसएफ के जवान - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
गांव मांढ़ी हरिया निवासी बीएसएफ के उपनिरीक्षक की सैन्य सम्मान के साथ अंत्येष्टि की गई। बीएसएफ के जवानों ने हवा में गोली चलाकर दिवंगत को अंतिम विदाई दी। उपनिरीक्षक धर्मचंद का मंगलवार देर शाम गुुरुग्राम के निजी अस्पताल में निधन हो गया था।
विज्ञापन

गांव मांढ़ी हरिया निवासी धर्मचंद 1994 में बीएसएफ में भर्ती हुए थे। उनकी तैनाती जम्मू एवं कश्मीर में थी। पिछले कुछ समय से वे बीमार थे और उनका गुरुग्राम के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। मंगलवार देर शाम उनका निधन हो गया। उनके पार्थिव शरीर को बुधवार सुबह पैतृक गांव में लाया गया। अंतिम संस्कार के दौरान सीमा सुरक्षा बल की टुकड़ी ने मातमी धुन बजाई और हवा में गोली चलाकर दिवंगत को अंतिम सलामी दी। ग्रामीण चतरसैन, सूबेदार बलबीर सिंह, महाबीर कौशिक, विनोद मांढ़ी, अशोक कुमार, धर्मबीर सिंह ने बताया कि धर्मचंद ने विभिन्न दुर्गम क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें