फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: रोजगार पाकर 27 युवाओं के खिले चेहरे

Tue, 07 May 2024 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। माॅडल दादरी जिला बनाओ संगठन की ओर से गांव अटेला में चिकित्सा शिविर व शहर स्थित प्राइवेट आईटीआई में रोजगार मेला आयोजित किया गया। शिविर की अध्यक्षता भूप सिंह सांगवान ने की। मुख्य अतिथि मास्टर बलबीर सिंह रहे।
विज्ञापन

रोजगार मेले में दसवी, बारहवीं, आईटीआई डिप्लोमा धारक युवाओं का साक्षात्कार के आधार पर चयन किया गया। दीपेंद्र तिवारी, पंकज श्रीवास्तव, प्रवेश, मनोज बिडलान की टीम ने 27 युवाओं का विभिन्न कंपनियों के लिए चयन किया। वहीं शिविर में 98 लोगों की जांच की गई। इस दौरान आंख, कान, गला, सामान्य बीमारियों का इलाज किया गया। निशुल्क दवा वितरण किया गया।
संगठन के युवा विंग अध्यक्ष अधिवक्ता अनिल साहू ने कहा कि युवा देश का भविष्य है, इसलिए उनका सकारात्मक मार्ग पर चलना आवश्यक है। प्रदेश व क्षेत्र की उन्नति के लिए युवाओं को सही मार्ग प्रदान करवाने की संगठन भरपूर कोशिश कर रहा है। अन्य सामाजिक संस्थाओं को भी ऐसे प्रयास करने चाहिए। इस अवसर पर राकेश, हरकेश, सुधीर, विरेंद्र, संजय कासला, सचिन चाहार, अमरेंद्र, विकास सांगवान, मांगेराम, हरपत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें