संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। ब्राह्मण सभा सिंदौलिया खाप चौरासी की बैठक पांच अक्तूबर को बाढड़ा स्थित ब्राह्मण भवन में होगी। इसमें संगठन की रणनीति तैयार की जाएगी। यह जानकारी खाप महासचिव सुनील शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि खाप चौरासी अध्यक्ष बजरंगलाल पहाड़ी की अध्यक्षता में बैठक की जाएगी। बैठक में सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों व सदस्यों से भागीदारी करने की अपील की है। संवाद